फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में ठंड लगने से माना जा रहा मौत होना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के नजदीक वाशिंग लाइन में ट्रेन के खाली कोच में बुजुर्ग का शव मिला है। माना जा रहा है कि रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से सहारनपुर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन स्थित वाशिंग लाइन में खड़ी हो गई थी। ट्रेन के कोचों की सफाई होने के दौरान सफाई कर्मचारी को एक कोच में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना जीआरपी-आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीआरपी के मुताबिक, मृतक गरीब लग रहा था, जो भीख आदि मांगकर अपना गुजारा करता हो। माना जा रहा है कि रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें