रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे और एनडीआरएफ ने की मॉकड्रिल।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के नजदीक बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा घटनाक्रम हुआ। ट्रेन का कोच पलटने के कारण उसमें आग लग गई, जिसमें एक यात्री की मौत हुई और 13 घायल हुए। जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। दरअसल, यह कोई हादसा नहीं था, बल्कि रेलवे और एनडीआरएफ की तरफ से कराई जा रही मॉकड्रिल का हिस्सा था। जिसमें सबकुछ उसी तरह दर्शाया गया जैसे ट्रेन हादसा हो गया हो। डेढ़ घंटे तक चली मॉकड्रिल में एनडीआरएफ की 40 सदस्यीय टीम ने बचाव कार्य किया।
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास लाइन नंबर 13 पर ब्रेकडाउन क्रेन से ट्रेन के कोच को पलटवाया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे ट्रेन का कोच दुर्घटनाग्रस्त होते ही सायरन बज उठा। इस पर आरपीएफ, जीआरपी, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, कॉमर्शियल, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी अलर्ट हो गए और घटनास्थल पर पहुंचे। देखा कि ट्रेन के कोच में आग भी लग गई।