तीतरों। कलसी में धरनारत किसानों ने प्रदेश सरकार से उनकी हाईवे में अधिगृहित की गई भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की है। आरोप लगाया कि थ्री डी सूची को जानबूझकर ठीक नहीं किया जा रहा है।
बता दें, कि तीतरों के ग्राम कलसी, रामरायखेड़ी व बाल्लू के किसान 78 वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। किसानों में इलम सिंह, अतर सिंह, जय सिंह, रमेश कुमार, सुरेश आदि का कहना है कि किसान अपनी भूमि के मुआवजे के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। परंतु उनकी भूमि की थ्री डी सूची को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। न ही किसानों को भूमि की उचित पैमाइश कर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। कहा कि किसानों की भूमि को जबरन प्रशासन हथिया कर हाईवे अथाॅरिटी के सुपुर्द कर रहा है। किसानों ने कहा कि वे अपनी भूमि के मुआवजे को लिए बगैर हरगिज धरना समाप्त नहीं करेंगे। न ही हाईवे अथाॅरिटी को निर्माण कार्य करने देंगे।