फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: असमंजस रहे सीवर लाइन डालने को सड़क बंद करने को अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट से हकीकतनगर रामलीला मैदान तक होना है कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट से हकीकतनगर रामलीला मैदान तक सीवर लाइन डालने को लेकर सोमवार को सड़क को बंद किया जाना था, लेकिन सोमवार को सड़क खुली रही। इसको लेकर अधिकारी असमंजस में रहे। वहीं, एसपी ट्रैफिक का कहना है कि रात को सड़क को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसी के तहत 17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक एक माह के लिए कलेक्ट्रेट से लेकर हकीकतनगर रामलीला मैदान तक सड़क को बंद किया जाना है, जिसके लिए सोमवार को कार्य शुरू होना था और सड़क को बंद किया जाना था, लेकिन सोमवार को सड़क को बंद नहीं की गई। वहीं, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि स्मार्ट सिटी के कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता हो गई है। आधी रात में 12 बजे सड़क को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वैक्लिपक मार्ग से ही यातायात का संचालन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें