आगामी दिनों में त्योहारों के मद्देनजर डीएम और सीडीओ ने दिए निर्देश
तहसील व खंड स्तरीय अधिकारी रात्रि में अपने मुख्यालय पर रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आगामी दिनों में बड़े त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। साथ ही वह मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे।
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया जिला स्तरीय अधिकारी त्योहारों में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अरिहार्य परिस्थिति में अवकाश या मुख्यालय छोड़ने की अनुमति मिलेगी। इनके अलावा तहसील व विकास खंड स्तरीय अधिकारी प्रत्येक दशा में अपने तैनाती मुख्यालयों पर रात्रि निवास करेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही माफ नहीं होगी। सीडीओ प्रणय सिंह ने बताया डीएम के सख्त निर्देश हैं कि जो अधिकारी अपनी तैनाती मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करते पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए आख्या सीडीओ और एडीएम (प्रशासन) द्वारा की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि उनके द्वारा खंड विकास अधिकारियों को उनके तैनाती स्थल पर निवास करने के लिए समय-समय पर लिखित निर्देश दिए हैं।