फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी को योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि अधिकारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का आम आदमी को समय से लाभ दिलाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी साढ़ौली कदीम में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। समय से प्रत्येक मरीज को आवश्यक उपचार दिलाया जाना सुनिश्चित करें। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि सीएचसी में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं एवं मरीज को भर्ती करने की प्रत्येक समय सुविधा उपलब्ध रहनी चाहिए। स्वास्थ्य मेले मे विभिन्न विभागों के द्वारा लगायी गयी स्टॉलो का राज्य मंत्री ने निरीक्षण कर जानकारी ली। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लोगों को कार्ड प्रदान किए गए। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कदवाल, ब्लॉक प्रमुख चौ. विश्वास सिंह, जिपं सदस्य हंसराज गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, अखिलेश बंसल, कर्म सिंह पंवार, प्रधान कमल राणा, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, प्रधान अब्दुल कय्यूम पोसवाल, सोहन मुखिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें