फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थल बदलना हो तो प्रस्ताव दें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन मतदेय स्थलों के भवनों का परिवर्तन आवश्यक हो, उसके लिए संशोधन प्रस्ताव दिए जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संशोधन के संबंध में राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के दौरान जिलाधिकारी ने यह बात कही। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि मतदेय स्थल के संशोधन संबंधी जो प्रस्ताव प्राप्त हुए है उनका मौके पर जाकर निरीक्षण कर लें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि नगर विधानसभा से मतदेय स्थल संख्या 413, 414, 415 नालंदा एकेडमी स्कूल हकीकत नगर बंद होने के कारण राजस्व कॉलोनी कार्यालय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक में प्रस्तावित किए गए हैं। देहात विधानसभा में मतदेय स्थल संख्या 170 पंचायत घर चकसराय भारतीचन्द का भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में होने के कारण सेंट थॉमस स्कूल कैलाश विहार में प्रस्तावित किया गया है। अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कोई संशोधन प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी के अब्दुल गफूर एवं सतीश गर्ग, राष्ट्रीय लोकदल से धीर सिंह, कांग्रेस से मुजफ्फर अली एवं हरमन सिंह छब्बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें