सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक संकेत एस भोंडवे एवं पुलिस प्रेक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ, एमसीएमसी, वीडियो निगरानी कक्ष को देखा एवं निर्वाचन कार्याें में लगी गाड़ियों की सी-विजिल के माध्यम से लोकेशन देखी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में सामान्य प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि जनपद अन्य राज्यों की सीमा से सटे होने के कारण संवेदनशील है। जनपद में 100 वर्ष से ऊपर 514 मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं से निरंतर संपर्क में रहे। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि गाड़ियों की चेकिंग गंभीरता से की जाए। इसी के साथ यह भी ध्यान रखा जाए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के तहत अभी तक किए गए कार्यों को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता, एमसीएमसी के सदस्य वीरेंद्र आजम एवं श्री सुरेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।
सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक आए
सहारनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक संकेत एस भोंडवे भी आ चुके हैं। सामान्य प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 9258950498 है। उनके लाइजन ऑफिसर सूर्य नारायण मिश्र, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मोबाइल नंबर 9455561421 नियुक्त है।