फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू शो की आड़ में अश्लील डांस, पुलिस ने कराया मेला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, बिहारीगढ़। बिहारीगढ़ महोत्सव के नाम से चल रहे मेले में जादू के शो की आड़ में अश्लील डांस परोसा जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर कस्बे के संभ्रांत लोगों में रोष व्याप्त है। जादू शो की आड़ में अश्लील डांस के आरोप लगने के बाद पुलिस ने मेला बंद करा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बिहारीगढ़ में रविदास मंदिर के पास 15 अगस्त से बिहारीगढ़ महोत्सव के नाम से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर अनुमति ली गई है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मौत का कुंआ, चाट पकौड़ी और खिलौनों की दुकानों के अलावा जादू शो का भी पंडाल लगाया हुआ है। इस जादू शो के पंडाल में जादू की आड़ में कलाकारों द्वारा अश्लील डांस किया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरत की बात है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी है। इस बारे में कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मेला संचालकों के पास जादू शो की अनुमति थी। डांस की अनुमति नहीं थी। शिकायत मिलने पर मेला बंद करा दिया गया है। उधर, सीओ बेहट मुनीश चंद्र का कहना है कि वे अवकाश से आज ही लौटे हैं जांच कर दोषी पाए जाने पर मेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें