फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में शपथ ग्रहण करते सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन नवनिर्वाचित ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पीपी सिंह ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पीपी सिंह को अध्यक्ष, ललित पोपली को महासचिव, राजीव कालिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश दत्ता को संयोजक, जोगिंदर सिंह ठकराल, पुरुषोत्तम दुआ एवं एसपी सिंह को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
साथ ही राबिन मोंगा एवं रमन सेठी को कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर रमन पोपली, विपुल एवं नरेंद्र सेठी, जीएसटी संयोजक संयम कक्कड़, संयुक्त सचिव पंकज हरजाई, प्रमोद चावला, राजेश दुआ, संगठन मंत्री अरविंद वोहरा, हेमंत पोपली, निशा साहनी, प्रचार मंत्री सतीश पोपली, विक्की दुआ, विक्रम चौधरी, मीडिया प्रभारी अजीत परूथी, रिंपी सेठी, मो. जुल्फान, परिवहन सलाहकार रजनीश चंद्रा, गौरव पोपली एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सरदार सुरेंद्र मोहन चावला, संजय अरोड़ा, मेजर एसके सूरी, सरदार जसवंत बत्रा एवं अजय खटाना विशेष अतिथि रहे। अमरजीत चौधरी, रंजीत सिंह सैनी, संपूर्ण सिंह, दीदार सिंह सेठी, चौधरी महेंद्र सिंह, आशीष भाटिया, एसपी सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें