गोचर महाविद्यालय में शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
मां शाकंभरी विवि शिक्षक संघ की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्त्रस्म में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
कस्बे के गोचर महाविद्यालय के सभागार में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व शिक्षक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचएस सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्त्रस्म में नवनिर्वाचित शिक्षक संघ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. वाई के शर्मा, महासचिव डॉ. अमित मलिक, उपाध्यक्ष डॉ. बिशम्भर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. निर्दोष कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमारी, संयुक्त सचिव डॉ. जयविन्द्र तोमर, निर्भया कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि शामली डॉ. एमआर सैनी आदि को चुनाव अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने शपथ दिलाई। कार्यक्त्रस्म में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचएस सिंह, रजिस्टार डॉ. वीके मौर्य, सीसीएस यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, सचिव डॉ. राहुल उज्ज्वल ,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. चन्द्रशेखर, डॉ. मौजपाल सिंह आदि को पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रस्म का संचालन डॉ. जेपी सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. अश्वनी, डॉ. निकिता आदि प्रोफेसर मौजूद रहे।