फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब रेलवे स्टेशन पर 14 रुपये में मिलेगी पानी की बोतल

Sun, 21 Sep 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर एक लीटर पानी की बोतल 15 की जगह 14 रुपये में मिलेगी। आधा लीटर पानी की बोतल नौ रुपये में दी जाएगी। 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में बदलाव होने के बाद व्यवस्था लागू हो जाएगी। रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। 30 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों में प्रतिदिन सफर करते हैं। कई बार ट्रेनों में पानी की बोतल 20 रुपये में देने की शिकायत मिलती थी। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र कहा गया कि अब एक लीटर की पानी की बोतल का अधिकतम खुदरा मूल्य 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये कर दिया गया है, जबकि 500 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि जीएसटी कम होने के बाद रेलवे ने पानी की बोतलों की कीमतें कम की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें