फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब माइनिंग टैग लगे वाहनों से ही हो सकेगा खनिज का परिवहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-खनिज के अवैध और ओवरलोड परिवहन को रोकने के लिए शासन की नई व्यवस्था
विज्ञापन

-कलसिया और चिलकाना में बनाए जाएंगे चेक गेट, इन गेट पर स्कैन होंगे माइनिंग टैग

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। शासन खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बेहट के कलसिया और चिलकाना में चेक गेट लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई खनन विभाग की टेक्निकल टीम ने गेट के लिए सर्वे किया। साथ ही खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों पर माइनिंग टैग लगाए। अब माइनिंग टैग लगे वाहनों से ही खनिज का परिवहन होगा।
विज्ञापन

यह माइनिंग टैग फास्ट टैग की तरह होगा। माइनिंग टैग को चेक गेट पर स्कैन किया जाएगा, जिससे चेक गेट पर बिना रॉयल्टी खनिज लेकर आने वाले वाहनों की पकड़ हो सकेगी। एसडीएम दीपक कुमार एवं तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि खनन विभाग के टेक्निकल मैनेजर गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम बेहट पहुंची है, जो खनिज के वाहनों पर माइनिंग टैग लगाने का काम कर रही है। इसके अलावा टीम ने चेक गेट लगाने के लिए कलसिया में सर्वे किया। दूसरा चेक गेट चिलकाना में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें