डोम-24 मशीन से तेल की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खाद्य तेल की जांच को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने जिले को डोम-24 मशीन दी है। मशीन महज कुछ मिनट में तेल की गुणवत्ता चेक कर बता देगी कि तेल प्रयोग करने लायक है या नहीं। इस मशीन के मिलने से अधिकारियों को जांच में आसानी होगी।
मानक के अनुसार खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को अधिकतम तीन बार ही गर्म किया जा सकता है। तीन बार से ज्यादा गर्म कर प्रयोग में लाने पर खाद्य सामग्री स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। तेल की जांच को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को एक डोम-24 मशीन मिली है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि डोम-24 मशीन से बार-बार तेल का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर अंकुश लगेगा।
मशीन से जांच हुई शुरू
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डोम-24 मशीन से तेल की जांच करनी भी शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मशीन को अपना साथ ले जाते हैं। वह मौके पर ही तेल की गुणवत्ता को परख रहे हैं।
यह है खासियत
छह से 25 के बीच रीडिंग मिली तो खाने योग्य है तेल
खौलते हुए तेल में भी बता देगी गुणवत्ता
मशीन तेल में डालते ही बता देगी उसकी गुणवत्ता
400 डिग्री सेल्सियस में भी करेगी काम
विभाग को एक डोम-24 मशीन मिली है। इसके जरिए तेल की गुणवत्ता जांची जाएगी। इससे अगर कोई दुकानदार एक ही तेल को कई बार इस्तेमाल कर खाद्य पदार्थ बना रहा है तो पकड़ में आ जाएगा। - पवन कुमार, अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग