सहारनपुर। 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और नकुड़ के पूर्व विधायक अब अदालत में 15 जुलाई को पेश होंगे। मामले में पिछले दिनों अदालत ने पूर्व विधायक के गैर जमानती वारंट जारी किए थे, जिसमें उन्होंने जमानत ले ली थी।
मामला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को किसी कारणवश से अदालत में न्यायिक कार्य नहीं हुए। अदालत ने पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और नकुड़ के पूर्व विधायक महिपाल माजरा को पेश होने के आदेश दिए थे। मामले में 15 जुलाई की तारीख लगी है। इस मामले से अलग इसी दिन में सपा नेता इंद्रसेन भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले अदालत में पेश होंगे। सभी पर 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कोतवाली नकुड़ में दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई 15 जुलाई को होगी।