फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 31 जुलाई तक भरे जा सकेंगे परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म अब 31 जुलाई तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव वीके मौर्य ने बताया कि मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर प्रणाली के सभी स्नातक, परास्नातक, व्यवसायिक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम की सत्र 2021-22 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाने की अंतिम तिथि 28 जुलाई थी, लेकिन कुलपति के आदेश पर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। परीक्षा फार्म का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए संबंधित महाविद्यालयों में जमा करने की अंतिम तिथि एक अगस्त रहेगी, जबकि महाविद्यालयों द्वारा नॉमिनलरोल सहित परीक्षा फार्म के विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में पांच अगस्त तक जमा कर सकते हैं। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फार्म भरे जाने के लिए अलग-अलग तिथियों का निर्धारण किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन अगस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें