सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की गर्मी की छुट्टियां अब दो जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं। यानी विद्यालय तीन जुलाई से खुलेंगे। शुरू में यह छुट्टियां 16 जून तक थी, जिन्हें बढ़ाकर 26 जून तक किया गया था, लेकिन परिषद की ओर से जारी आदेश में अब छुट्टियां दो जुलाई तक कर दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि विद्यालय तीन जुलाई से खुलेंगें। जनपद में कुल 1,438 विद्यालय हैं, जिनमें करीब 2.42 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। संवाद