फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में भी मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांवों के लोगों को अब उपचार कराने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 ब्लॉकों के गांवों में 51 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मरम्मत कर नया रूप दिया जा रहा है। नवंबर के अंत तक इन सभी उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यहां पर 12 प्रकार की सेवाएं मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब बीमार लोगों को गांवों में ही संचालित सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बेहतर उपचार मिल सकेगा। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक बृजेश कुमार ने बताया कि बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव हसनपुर भलस्वा, नंदी, रुपड़ी गुर्जर, देवबंद के रणसूरा, नूनाबाड़ी, राजूपुर, सांपला बक्काल, लबकड़ी, मानकी, गंगोह के गांव ढायकी, कुंडाकला, रादौर और धानवा के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी तरह मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव चौबरा, मदुवाला, कलसिया, नागल के गांव भटौल, भनेड़ा खास, बिलासपुर, बचीटी, चुंदाहेड़ी, खेड़ा मुगल, रणमलपुर, नकुड़ के रणदेवा, टोली, खेड़ा अफगान, अनंतमऊ, कपूरी, नानौता के बालू माजरा, भावसी, पुवांरका के दतौली रांघड़, रसूलपुर, रामपुर मनिहारान के गांव घाटेड़ा, मुंडीखेड़ी, नंदपुर, मियानगी, गुडंब, सहजी, सिरसली खुर्द, सोना अर्जुनपुर में भी निर्माण हो रहा है। सढ़ौली कदीम ब्लॉक के गांव रायपुर, सढ़ौली भूड़, कादरपुर, सरसावा के गांव बह्माण माजरा, चौरी मंडी, भाटपुरा, छापुर, धोलाहेड़ी, दूधगढ़, झरौली, फिरोजबाद में स्वास्थ्य उपकेंद्रों को निर्माण कार्य से नया बनाया जा रहा है।
- ये मिलेंगी सेवाएं
-गैर संचारी रोगों का प्रबंधन
-संचारी रोगों का प्रबंधन
-दंत चिकित्सा सेवाएं स्त्रत्त् -वृद्घावस्था एवं प्रशामक सेवाएं
-नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं
-टेली कन्सल्टेशन सेवाएं
-किशोर स्वास्थ्य सेवाएं
-कान, नाक एवं गला संबंधित सेवाएं
-गर्भावस्था और प्रसव सेवाएं
-आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं
-परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं
ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों को नया रूप दिया जा रहा है। साथ ही यहां पर मरीजों को 12 प्रकार की सेवाएं भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारीान गिरि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें