फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विशेष ट्रेनें ही नहीं नियमित भी चल रहीं लेट

Tue, 01 Oct 2024 04:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीड़ कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन यहां विशेष ही नहीं नियमित ट्रेनें भी समय की पटरी से उतर गई हैं। सोमवार को एक विशेष ट्रेन सहित चार अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की मजबूती के लिए समय-समय पर काम चलता रहता है। इस काम को करने के लिए ब्लॉक लेना होता है, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाता है। सोमवार को 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस का रास्ता छपरा से बाराबंकी के बीच बदला गया। जिसके चलते यह ट्रेन सहारनपुर में साढ़े नौ घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही 05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-छपरा (बिहार), 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे और 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 2:40 घंटे लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें