फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजलिस के बाद की गई नोहाखानी

विज्ञापन
मोहल्ला कायस्थान स्थित इमामबाड़ा सामानियाल में मजलिस के बाद नौहा पढ़ते सलीम हैदर काजमी व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुहर्रम का चांद दिखने के साथ ही मुहर्रम का अशरा शुरू हो गया है। कोरोना काल की वजह से कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

मुहर्रम कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने बताया कि 20 अगस्त को मुहर्रम के महीने का चांद नजर आया है। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व करबला के शहीदों की याद में इमामबाड़ों में अजादारी के लिए तैयारी पूरी हो गई है। इस वर्ष कोविड 19 की वजह से सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रमों बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के रास्तों और इमामबाड़ा के आसपास बैनर, होर्डिंग, पोस्टर्स के माध्यम से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के विचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार सभी मजलिस ऑनलाइन होंगी। सोगवार अपने-अपने घरों पर मजलिस का इंतजाम कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्रवार की शाम मोहल्ला कायस्थान स्थित इमामबाड़ा सामानियान में मजलिस के बाद नोहाख्वानी की गई। इसके अलावा अन्य मजलिस ऑनलाइन होंगी।

मुहर्रम की तैयारी पूरी होने पर सजा इमामबाड़ा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें