फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नोडल अधिकारी ने किया गोआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण करते विशेष सचिव कृषि ऋषिरेंद्र कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। कृषि विभाग के विशेष सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने गुनारसा, सरसीना एवं कान्हा उपवन गोआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया, साथ ही समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारी ने जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किए जाने और उनके भरण पोषण के लिए भूसा संग्रहण के संबंध में किए जा रहे कार्याें की समीक्षा की। अधिकारियों को गोआश्रय स्थलों की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण और गोवंशों की सुविधा के लिए शेड आदि के निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल, डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बाबूराम, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें