फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से लौटे यात्रियों में कोई संक्रमित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विदेशों से लौट रहे यात्री एक ओर जहां चिकित्सा विभाग की टेंशन बढ़ा रहे हैं। वहीं उनकी जांच रिपोर्ट से विभागीय अधिकारियों को सुकून मिला है। अभी तक कुल 530 यात्री विदेशों से लौटे हैं, जिनमें से 147 लोगों की जांच कराई गई है। अच्छी बात यह है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए सरकार ने विदेशों से लौट रहे यात्रियों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए हैं। विदेशों से लौटने वालों को सबसे पहले सात दिन के लिए होम क्वारंटीन करने को कहा गया है। सात दिन पूरे होने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई जा रही है। बीते करीब 12 दिन में विदेशों से 530 यात्री सहारनपुर में लौटे हैं। इनमें से अभी तक 157 लोगों की सात दिन की होम क्वारंटीन की अवधि पूरी हो चुकी है। 147 लोगों की जांच कराई जा चुकी है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही है। सात दिन का समय पूरा करने वाले दस और यात्रियों के नमूने बृहस्पतिवार 16 दिसंबर को जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
70 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के
जनपद में लौटे कुल 530 यात्रियों में 70 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के हैं, जिन्हें लेकर विभाग अधिक परेशान रहा है। निगेटिव आ चुके 147 यात्रियों में कई यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटने वाले भी हैं, जिनकी भी रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन

21,463 लोगों ने लगवाया टीका
कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को जनपद के 383 बूथों पर टीका लगाया गया। विभाग ने 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिनमें पहली खुराक के लिए 32,100 तथा दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग शामिल रहे। इनके सापेक्ष 21,463 लोगों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक ली। बृहस्पतिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 31.3 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विदेशों से लौट रहे जितने भी यात्रियों की सात दिन की होम क्वारंटीन की अवधि पूरी हो रही है। वैसे ही उनके नमूने लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभी तक 147 लोगों की जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इनमें ओमिक्रॉन देशों से लौटे कई यात्री भी शामिल हैं। दस यात्रियों के नमूने बृहस्पतिवार को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें