फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एनएमसी ने राजकीय मेडिकल काॅलेज को पीजी की 29 सीटें की आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज की चिकित्सीय सुविधाओं में जल्दी ही जबरदस्त इजाफा होने वाला है, जिसका लाभ व्यापक रूप से मरीजों को मिलेगा। एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमिशन) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी को बड़ी सौगात प्रदान करते हुए सात विभागों में पीजी के लिए 29 सीट आवंटित की हैं।
विज्ञापन


इससे मेडिकल कॉलेज को 29 प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टर मिलेंगे जो शोध कार्यों के साथ चिकित्सीय व्यवस्थाओं को अंजाम देते हुए मरीजों का इलाज कर पीजी की शिक्षा ग्रहण करेंगे। एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) ने मेडिकल कॉलेज के सामान्य मेडिसिन विभाग को आठ, सामान्य सर्जरी विभाग में छह, निश्चेतना विभाग (एनेस्थीसिया) में छह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तीन, अस्थि रोग विभाग में तीन, चर्म रोग विभाग में दाे तथा बाल रोग विभाग को एक सीट आवंटित की है।
प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने इसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है। प्राचार्या ने कहा कि इसका सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि ये सभी 29 चिकित्सक ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे साथ ही सभी अपने अपने विषयों में तीन साल तक शोध कार्य कर थीसिस भी लिखेंगे। इसका एक सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि शोध कार्यों के चलते बीमारियों की और गहराई से जांच की जाएगी तथा इलाज के नए-नए तरीके ईजाद होंगे। बताया कि पूर्व में स्वीकृत दस सीटों को मिलाकर अब 39 सीटें हो गई हैं। उन्होंने बताया कि एनएमसी द्वारा आवंटित 29 सीटों पर राष्ट्रीय स्तर पर हुई नीट परीक्षा के उपरांत काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें