सहारनपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि पूर्व विधायक निर्भयपाल शर्मा जनता के लिए संघर्ष करते थे। वह आज भी जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया।
जनमंच सभागार में आयोजित पूर्व विधायक स्व. निर्भयपाल की 75वीं जयंती कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्व प्रथम उन्होंने निर्भयपाल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि निर्भयपाल शर्मा बड़ी सोच वाले व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा समाज के लिए संघर्ष किया और जनता को उनको हक दिलाने का काम किया। इसलिए उनके कार्यों को अलग पहचान मिली है। वर्ष 2000 में वह भले ही हमारे बीच से चले गए, लेकिन वो अपने व्यक्तित्व से सबके दिलों में आज भी बसते हैं। उनके आदर्शों को अब उनके बड़े पुत्र पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और छोटे पुत्र राहुल लखनपाल शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं।
केंद्रीय पशुुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पूर्व विधायक के व्यक्तित्व और कार्यों को जानकर बहुत कुछ सीखने को मिला है। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, योग गुरु दीपांकर महाराज ने भी विचार रखे। इसके साथ ही विप्र परिवार के सदस्यों को जनप्रतिनिधियों ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई और अध्यक्षता दीपांकर महाराज ने की।
इस दौरान कुंतीपाल शर्मा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, भाजपा लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, शशी बाला पुंडीर, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, महंत सहजानंद ब्रह्मचारी, पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, गुलशन पाराशर, केएल अरोड़ा, हरीश मलिक, विपिन सलूजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
स्क्रीन पर दिखाया निर्भयपाल का जीवन परिचय
इस मौके पर स्क्रीन पर निर्भयपाल शर्मा का जीवन परिचय और उनके बचपन से लेकर राजनीतिक सफर एवं जीवन के संघर्षों को दिखाया गया। उनके पुत्र राहुल लखनपाल शर्मा व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व कलाकारों ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति भी दी।
जनमंच में आयोजित निर्भयपाल शर्मा की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान?- फोटो : SAHARANPUR
जनमंच में आयोजित निर्भयपाल शर्मा की जयंती कार्यक्रम में भाग लेते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व ?- फोटो : SAHARANPUR
जनमंच में आयोजित निर्भयपाल शर्मा की जयंती कार्यक्रम में भाग लेते आचार्यगण- फोटो : SAHARANPUR
जनमंच में आयोजित निर्भयपाल शर्मा की जयंती कार्यक्रम में चित्र पर पुष्पअर्पित करते विधानसभा अध्?- फोटो : SAHARANPUR