फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

Tue, 11 Apr 2023 07:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Nikay Chunav 2023 : बसपा ने एक बड़ा दांव चल दिया है। बसपा ने सहारनपुर में महापौर सीट पर खदीजा मसूद को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
खदीजा मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। खदीजा मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी है।

विज्ञापन


बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। खदीजा मसूद पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू और शाजान मसूद की पत्नी है। साथ ही वह इमरान मसूद की समधन भी है।

शमसुद्दीन राइन ने कहा कि बसपा ने नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की शुरुआत सहारनपुर से की है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बड़ी मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की करतूत से दंग रह जाएंगे आप, पति की हालत देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन


तीन माह पहले आरक्षण में सहारनपुर महापौर की सीट महिला होने पर बसपा ने इमरान मसूद की पत्नी साइमा मसूद को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। अब महापौर पद पिछड़ा वर्ग का होने पर बसपा ने खदीजा मसूद को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की दबंगई: पति पर जुल्म की हदें पार, तीन दिन भूखा-प्यासा तड़पता रहा हाशिम, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें