सहारनपुर में निकाय चुनाव में बागी होकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले भाजपा नेताओं पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने नगर पालिका नकुड़ के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी सहित दस नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।