फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा शृंगार कराने पर लक्की ड्रा, सामान्य पर मेहंदी फ्री का ऑफर

विज्ञापन
नक्खासा बाजार में चूडिया पहनती महिलएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सजना के लिए सजने की तैयारी में जुटीं नवविवाहिताएं
विज्ञापन

सहारनपुर। करवाचौथ पर्व पर सजने-संवरने को लेकर सुहागिनों में उत्साह है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी लुभावने ऑफर दिए हैं। कोई मेकअप पैकेज के साथ मेहंदी फ्री लगाने का ऑफर दे रहा था तो किसी ने लक्की ड्रा की व्यवस्था की है।
इस बार बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं अभी से ब्यूटी पार्लर पहुंचकर फेशियल, मेहंदी लगवाना, हेयर कटिंग, बालों को स्ट्रेट करा रही हैं। मिशन कंपाउंड, कोर्ट रोड, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप, दिल्ली रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके तहत मेकअप के एक हजार रुपये वाले पैकेज में फेशियल, फुल थ्रेडिंग, वैक्स कराया जाएगा। इसी तरह 1999 रुपये वाले ऑफर में स्मूथिनिंग, हेयर हाइलाइट, पोलिसिंग, ग्लोबर कलर कट, हेयर स्पा भी होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन हजार वाले पैकेज में मेहंदी फ्री में लगवाने की छूट दी जा रही है। इसी तरह 5100 वाले पैकेज में दुल्हन की तरह फुल शृंगार के साथ लक्की ड्रा का कूपन दिया जा रहा है, जिसमें मोबाइल फोन, बर्तनों का सैट, इलेक्ट्रानिक सामान, साड़ी, सूट, जूस पैक, चॉकलेट पैक मिलेगा। मेकअप में सबसे ज्यादा 1100 से 2999 रुपये वाले पैकेज की मांग है।
चूड़ी और कॉस्मेटिक का बाजार भी चमका
सहारनपुर। चौकी सराय, नखासा बाजार, नया बाजार, कोर्ट रोड, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप में चूड़ी और कंगन की दुकानों पर खरीद के लिए महिलाओं की भीड़ है। बाजार में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये दर्जन वाली चूड़ियां पसंद की जा रही हैं। इनमें लाल और हरी चूड़ियों की ज्यादा मांग है। इसके अलावा 100 से 300 रुपये तक वाले कंगन और 800 रुपये कीमत वाले चूड़ा सैट को खूब पसंद किया जा रहा है। बाजार में 600 से लेकर दो हजार रुपये तक चूड़ा सैट हैं। इसके अलावा कॉस्मेटिक में लिपस्टिक, नेलपेंट, हेयर कलर, फेसवॉश पैक, सिंदूर के अलावा शृंगार के सभी तरह के सामान की बिक्री बढ़ी है। चौकी सराय के कारोबारी जमील अहमद का कहना है कि चूड़ी और कॉस्मेटिक के सामान की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

मेहंदी लगवा रही और बनवा रही टैटू
महानगर में कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, नुमाइश कैंप, बेरीबाग, हकीकत नगर और मिशन कंपाउंड में मेहंदी लगाने के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहां हाथों पर मेहंदी के 300 रुपये, कलाई तक 500 रुपये में मेहंदी लगाई जा रही है। साथ ही फुल मेहंदी पैकेज 800 से 1000 हजार रुपये तक है, जिसमें हाथों, कलाई, पैरों पर मेहंदी लगाई जा रही है। इसके अलावा महिलाएं टैटू भी बनवा रही है।

हकीकत नगर में ब्यूटी पार्लर करवा चौथ की तैयारियो में लगी सुहागने- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें