फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टोल टैक्स की नई दरें जारी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Wed, 29 Mar 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाहनों पर टोल शुल्क में वार्षिक बढ़ोतरी की नई लिस्ट जारी कर दी है। टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों की सूची को चस्पा करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अलग-अलग वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहारनपुर में दो टोल प्लाजा है। एक सरसावा के सुआखेड़ी और दूसरा छुटमलपुर के चमारीखेड़ा में स्थित है। तीसरा टोल गागलहेड़ी के कोलकी में है, जो उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण का है। सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, अंबाला, मेरठ बड़ी संख्या में छोटे-बड़े जाते हैं। इन तीनों पर निर्धारित टोल टैक्स वाहनों से वसूला जाता है।
अब एनएचएआई टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरों को जारी किया है। टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। अभी टोल प्लाजा को वाहनों के अनुसार लिस्ट प्राप्त हुई। जिसके बाद से नई लिस्ट को लगाने के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से हर साल टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की जाती है। नई दरें जारी कर दी गई हैं। जिसे एक अप्रैल को लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद नई लिस्ट के अनुसार ही टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप गुसाईं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें