फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम की नई सरकार बनी डॉ. अजय कुमार ने ली महापौर पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 70 पार्षदों को भी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
विज्ञापन

- जेवी जैन कॉलेज के मैदान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डॉ. अजय कुमार ने नगर निगम के महापौर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने सभी 70 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह जेवी जैन कॉलेज मैदान पर आयोजित किया गया, जिसमें राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह शाम छह बजे शुरू हुआ। महापौर, प्रशासनिक अधिकारियों और अतिथियों के लिए मुख्य मंच बनाया गया। जिसके एक साइड में धर्म गुरुओं का मंच रहा, जबकि दूसरी साइड में बने मंच पर 70 पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। 7:15 बजे मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने डॉ. अजय कुमार को महापौर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इससे पहले नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने महापौर डॉ अजय कुमार, संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और विधायकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिपं अध्यक्ष मांगेराम, पद्मश्री भारत भूषण, शाकंभरी से सहजानंद महाराज, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, एमएलसी शाहनवाज, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, महावीर राणा, शशिबाला पुंडीर, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया सहित अनेक नेतागण मंच पर आसीन रहे।
विज्ञापन

विशेष बन गया जन्मदिन
महापौर डॉ. अजय कुमार का शुक्रवार को जन्मदिन था। लोग सुबह से ही उनको सोशल मीडिया, फोन करके और मिलकर बधाइयां दे रहे थे। इत्तेफाक रहा कि उनको जन्म दिन पर ही महापौर पद की शपथ लेने का अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें