फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इसलिए कार्य को वर्क आर्डर के हिसाब से करना सुनिश्चित करें। इसमें इसमें लापरवाही करने वालों के विरुद्ध शासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के डीपीआर में जनप्रतिनिधियों से भी सलाह ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जो भी एजेंसी कार्य नहीं कर रही है, उसको नोटिस देकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने एनकेजी संस्था के प्रतिनिधि से अपने वर्क ऑर्डर के हिसाब से कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत 57 ग्रामीण पेयजल योजनाएं हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अमित कुमार, सहायक अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अनुज कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें