फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कब्जा मुक्त होगी सब्जी मंडी स्थित नजूल की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। सब्जी मंडी स्थित नजूल को शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। बुधवार को उक्त भूमि की नगर पालिका की टीम द्वारा पैमाइश की गई।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी सरसावा स्थित खसरा नंबर 439 की करीब 250 वर्ग मीटर भूमि नजूल की है। इसका विवाद नगरपालिका बनाम वीर सेवा मन्दिर न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय से दो बार नगर पालिका मुकदमा जीत चुकी है। अब एडीएम एफ ने एसडीएम नकुड़ को उक्त भूमि को अपने कब्जे में लिए जाने के आदेश दिए हैं। इस कारण बुधवार को ईओ सीमा वर्मा, वरिष्ठ लिपिका रूमा चौहान, कानूनगो अजय जैन, लेखपाल राहुल तथा नगरपालिका कर्मियों ने उक्त भूमि की पैमाइश की। प्रशासन की इस कार्रवाई से कई सालों से उक्त भूमि पर अपना व्यापार कर रहे सब्जी, फल विक्रेताओं ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए अन्यत्र जगह दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें