संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पिछले कई दिनों ट्रेनें समय की पटरी से उतरी हुई है। इनमें नियमित ट्रेनों से लेकर कुंभ विशेष ट्रेनें भी शामिल है।
ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वह अपने स्थान पर समय से नही पहुंच पर रहे है, जिस कारण यात्रियों को बसों से भी सफर करना पड़ रहा है। कुंभ मेले के लिए संचालित की जा रही विशेष ट्रेनें पौने छह घंटे तक देरी से आ रही है।