सहारनपुर। ब्लॉक के चलते प्रयागराज-सहारनपुर के बीच दौड़ने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा अन्य चार ट्रेनें भी लेट आई। ऐसे में यात्रियों ने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। इन दिनों ट्रेन नंबर 14242 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ की बजाय आलमनगर और उतरेटिया के बीच डायवर्ट किया जा रहा है। इसी के चलते ट्रेन की गति बिगड़ गई है। यह ट्रेन प्रयागराज से चलने के बाद सहारनपुर में सुबह 10:40 बजे आती है, लेकिन मंगलवार को ट्रेन तय समय से सहारनपुर में करीब तीन घंटे लेट आई। छपरा-पठानकोट पौने तीन घंटे, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक और दिल्ली-सहारनपुर मेमू ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। यात्री ट्रेनों के बारे में वेंडर, कुली और पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते नजर आए। कुछ यात्रियों ने लेट ट्रेनों का इंतजार किया, जबकि कुछ ने अन्य ट्रेनों का टिकट गंतव्य पर पहुंचे।