फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छह अप्रैल को सहारनपुर आएंगे नरेंद्र मोदी

Tue, 02 Apr 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती सहारनपुर से मतदाताओं को साधेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रोड पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, अभी जगह फाइनल नहीं हुई है, लेकिन संगठन जगह तय करने में जुट गया है। इनमें दिल्ली रोड पर ही जनसभा के लिए जगह को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री के आने से पूर्व भाजपा के कई दिग्गज नेता भी सहारनपुर में डेरा डाल देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं। क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि छह अप्रैल को प्रधानमंत्री सहारनपुर आएंगे। उनका मौखिक कार्यक्रम आ चुका है। एक से दो दिनों शासन स्तर से लिखित कार्यक्रम भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें