- नानौता में जंधेड़ी चौकी के पास बनाया जाएगा रेलवे ओवरब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएच-709बी जंधेड़ी चौकी नानौता के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसको लेकर नानौता से थानाभवन मार्ग पांच दिन बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। ऐसे में लोगों लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि जंधेड़ी में रेलवे ओवरब्रिज बनने के दृष्टिगत 20 से 24 नवंबर तक रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक नानौता-थानाभवन मार्ग बंद रखा जाएगा। इस दौरान थानाभवन, शामली से सहारनपुर आने वाले सभी वाहन जलालाबाद से तीतरों-गंगोह होते हुए जाएंगे।
सहारनपुर से थानाभवन-शामली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन चुनहेटी बाईपास से कुम्हारहेड़ा बाईपास कट-नकुड़, गंगोह-तीतरों-जलालाबाद होते हुए शामली पहुंचेंगे। सहारनपुर की ओर से शामली जाने वाले हल्के वाहन नानौता से गंगोह-तीतरों-जलालाबाद-थानाभवन होकर शामली जाएंगे। उन्होंने आमजन और ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वह यातायात पुलिस का सहयोग करें। इनके अलावा अन्य वैकल्पिक मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं।