फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नायब तहसीलदार ने पकड़े अवैध खनिज से 12 भरे वाहन

Wed, 18 Jan 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। नायब तहसीलदार फैजाबाद संजय कुमार ने सोमवार की रात थाना मिर्जापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान खनिज से भरे 12 वाहन पकड़े। इनमें बिना रॉयल्टी खनिज का परिवहन किया जा रहा था। सभी क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र से खनिज का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन बड़े पैमाने किया जा रहा है। सोमवार की रात बिना रॉयल्टी क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन होने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार फैजाबाद संजय कुमार थाना मिर्जापुर क्षेत्र में पहुंचे। आधी रात से सुबह तक चेकिंग की गई। इस दौरान 12 वाहन ऐसे पकड़े गए, जिनमें बिना रॉयल्टी क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने सभी वाहनों को पकड़कर थाना मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिए। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह एसडीएम दीपक कुमार और सीओ मुनीशचंद भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि सभी वाहनों पर कार्रवाई के लिए खनन एवं परिवहन समेत अन्य संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें