फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Jan 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग पर रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को उसका चालक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार की रात साढ़े नौ बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नौगांवा के पास हुआ। मिर्जापुर पोल निवासी गुफरान (42) पुत्र शफीक गांव आलमपुर अमादपुर निवासी नासिर (28) पुत्र मकसूद के साथ उत्तराखंड के बंदरजूड़ किसी काम से गया था। देर रात लौटते समय थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नौगांवा रोड पर उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे।
हादसे में गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि नासिर मामूली चोटिल हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को उसका चालक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बेहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुफरान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस एवं परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें