फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दोपहिया वाहन रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 16 Jan 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर दोपाहिया वाहन रैली निकालती महिलाएं
विज्ञापन
फोटो - 14
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार की सुबह पुलिस लाइन से महिलाओं ने दोपहिया वाहन रैली निकाली। पुलिस लाइन से बाजोरिया चौक, देहरादून चौक, घंटाघर, अग्रसेन चौक, कोर्ट रोड और कलक्ट्रेट तिराहे से होते हुए शहरवासियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। अंत में पुलिस लाइन में जाकर इसका समापन हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान के तहत निकली महिलाओं की दोपहिया वाहन रैली का शुभारंभ एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, सीओ यातायात चित्रांशु गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया। अधिकारियों ने इस मौके पर दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन व नशे की हालत में गाड़ी न चलाने के साथ ही अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने की अपील की। रैली में शामिल महिलाओं ने पूरे रास्ते भर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें