फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू तोमर ने दिया पीएनबी शाखा पर धरना

Sat, 14 Jan 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नागल में पंजाब नेशनल बैंक पर धरना देते किसान
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक गेट पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के मंडल अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बैंक अधिकारी किसानों के खाते में आई किसान सम्मान निधि तथा अन्य धन को ऋण खाते में ट्रांसफर कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्र की बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं करता तब तक बैंक किसी भी किसान का पैसा ऋण खाते में ट्रांसफर ना करें। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने कारण आज किसानों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है और वह कर्जे में डूबता जा रहा है।
धरने के बीच पहुंचे शाखा प्रबंधक श्याम अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि बैंक सुख-दुख में हमेशा किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले के संबंध में अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। शाखा प्रबंधक के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्ति की घोषणा की। इसी दौरान रितेश कुमार, अकरम, मास्टर नारायण सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार प्रधान, अनिल स्वामी, सुखबीर वालिया, शीशपाल, मुकेश, प्रवीण, सुलेमान, जगदीश वालिया, राकेश त्यागी, साजिद अली, अख्तर, जितेंद्र, कपिल मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें