फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 23 Jan 2023 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड व घने कोहरे में स्कूल जाती छात्राएं
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने से ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। जिस वजह से सड़कें सुनसान रहीं तो वहीं बाजार में ग्राहक भी कम नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में दिनोंदिन सर्दी बढ़ने से जन और जीवन अस्त व्यस्त है। घने कोहरे होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। सर्दी से सुबह के समय पार्क में घूमने वालों की संख्या भी कम है। बुधवार को दिनभर बादल छाने से सर्दी और अधिक बढ़ गई। न्यूनतम 7.6 और अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई तो ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। ऐसे में शाम के समय बाजार में ग्राहक बहुत कम ही नजर आए।

सर्दी से बचाव को बंदियों को कंबल बांटे
सहारनपुर। जिला कारागार में सर्दी से बचाव के लिए बंदियों और कंबल बांटे गए। जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि डीएम और एडीएम वित्त के अनुरोध पर सहारनपुर स्टोन क्रसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राणा और दीपक चौधरी ने कारागार में बंदियों और कैदियों को शीतलहर से बचाव के लिए करीब 500 कंबलों को वितरण किया गया। कारापाल राजेंद्र प्रताप चौधरी, डॉ मोहम्मद नासिर खां, डॉ प्रवीण कुमार पुंडीर, अभय कुमार शुक्ला, दीपक सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें