फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अतिक्रमण हटवाया, गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे

Mon, 23 Jan 2023 04:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने बुधवार को महानगर में विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाने, नालियों में गोबर बहाने वालों और नदी में कचरा डालने वालों के चालान काटने की कार्रवाई की। निगम के अभियान को लेकर लोगों में खलबली की स्थिति रही। अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण व गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया गया। देहरादून रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के बाहर निगम द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जेसीबी खड़ी कर अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में वहां जेसीबी खड़ी की तो जुर्माना लगाने के अलावा जेसीबी भी जब्त की जाएगी। जिला अस्पताल के निकट सड़क पर बैंच आदि रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की बैंच व तिपाई जब्त किए गए। ट्रैफिक पुलिस की मदद से सड़क पर अवैध पार्किंग के लिए तीन कारों का भी ऑनलाइन चालान किया गया।
खान आलमपुरा में गंदगी फैलाने वाले दो दुकानदारों पर 700 रुपये तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा धोबीघाट के पास पांवधोई नदी में कूड़ा डालने वाले तीन लोगों से 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम के जिला पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में माधोनगर में नालियों में गोबर बहाने वाली दो डेरियों पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें