फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1994 के बाद निर्वाचित ओबीसी सदस्यों का मांगा ब्योरा

Tue, 10 Jan 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण तय करने की प्रकिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने 1994 के बाद निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए वार्ड, उनमें जीते प्रत्याशियों और सामान्य वार्ड में विजयी हुए ओबीसी वर्ग के प्रत्याशियों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग सचिव रश्मि सिंह ने जिलाधिकारी से नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद की निकायों में वर्ष 1994 के बाद सामान्य सीट के सापेक्ष चयनित अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनैतिक प्रतिनिधित्व का ब्योरा मांगा है। शासन से पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने नगर आयुक्त और सभी नगर निकायों केक अधिशासी अधिकारी को कहा कि 1994 के बाद आज तक हुए शहरी निकायों के चुनावों में निर्वाचित ओबीसी सदस्यों का ब्योरा निकायवार दें, ताकि समय से शासन को भेजा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि निकाय चुनाव के दौरान किस निकाय में कुल वार्डों की संख्या, उसमें ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए वार्डों की संख्या, उनमें जीते उम्मीदवारों की सूची और अनारक्षित वार्डों में अगर कोई ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी जीते हैं तो उनकी जानकारी मंगलवार तक उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें