फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़कों पर चल रहा काम, लोगों ने दिन भर झेला जाम

Tue, 10 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे में अंबाला की और जाते ट्रेने
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में कई जगहों पर सड़कों पर काम चल रहे हैं। कुछ जगह यातायात को सुचारु बनाए रखने के बंदोबस्त नहीं किए गए हैं, जिसकी वजह से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को जीपीओ रोड और कोर्ट रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जीपीओ रोड पर कोर्ट रोड ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन के बाहर तक स्मार्ट रोड बनाई जानी है। कुछ महीने पहले यह रोड सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदकर रखी गई। बीते करीब डेढ़ माह से डिवाइडर बनाने का कार्य चल रहा है। डिवाइडर बनकर तैयार हुुआ है तो अब एक होटल से लेकर कोर्ट रोड तक सड़क की एक साइड को फिर से खोदा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन डाली जा रही है। इस पर निवर्तमान पार्षद पुनीत चौहान का कहना है कि पाइपलाइन तब भी डाली जा सकती थी, जब सीवर लाइन बिछाई गई थी। उनका आरोप है कि काम बिना योजना के किया जा रहा है। जब जो याद आता है तो सड़क खोद दी जाती है, लेकिन इससे नागरिकों को परेशानी होती है। सोमवार को भी जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन एक साइड में डाली जा रही है, लेकिन उसकी मिट्टी खोदकर दूसरी साइड की सड़क पर डाल दी गई है, जिसके कारण वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। इसकी वजह से दिन भर जाम रहा।
यहां भी हो रही समस्या

लोहानी सराय में भी सीवर लाइन डाली गई है, लेकिन अंबाला रोड से लोहानी सराय की एंट्री पर बीते छह महीने में एक नहीं, कई बार सड़क को खोदा गया है। पहले सीवर लाइन डाली गई, जिसके बाद सड़क को समतल कर दिया गया था। उसके बाद फिर से खोदाई कर अन्य कार्य किया गया। फिर से सड़क को समतल बनाया गया। अब फिर से सड़क को खोदकर पाइपलाइन डाली जा रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, एसएएम इंटर कॉलेज के सामने भी सीवर लाइन में कार्य चलने के कारण एक साइड बंद की हुई है। इससे यातायात प्रभावित है, लेकिन यहां फिर भी एक साइड खुली है, जिसकी वजह से राहगीरों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें