फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले दो शवों की शिनाख्त नहीं

Sun, 05 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/रामपुर मनिहारान। शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। वहीं, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में भी ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी ने बताया कि शनिवार शाम रेलवे कर्मचारी द्वारा दी गई सूचना के पश्चात पुलिस शाहजहांपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंची। वहां ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का कटा हुआ शव पड़ा था। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से कुछ नहीं मिला। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। उसकी बाजू पर चोट का निशान है। आसपास पता करने के बावजूद पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव काे मोर्चरी भेज दिया।
दूसरी घटना में शनिवार दोपहर रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु नाकाम रही। आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि व्यक्ति की ट्रेन में यात्रा करते वक्त नीचे गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें