सहारनपुर.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दरगाह में मुस्लिम समाज ने की प्रधान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत बाबा कुतुबशेर रहमते तुल्ला इलाही की दरगाह पर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और सेहत सलामती की दुआ की। एम. आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। योजना में अल्पसंख्यक समाज का खास ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान मुस्तकीम अंसारी, हाफिज वाजिद अली, कारी अनवर, एम. आरिफ अंसारी, अशरफ अली, मुर्तजा भारती, हाफिज अकरम, शहजाद ठाकुर, इकराम, इसरार अंसारी, सरफराज, चौधरी रिहान, अनस अंसारी, नासिर सज्जादानशी, मोहम्मद मोबिन, इरशाद कुरैशी, बिलाल अहमद, मोहम्मद शमशेर मौजूद रहे।