फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम नेता ने किया राम नाम का जाप

Tue, 23 Jan 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बन्हेड़ा खास गांव स्थित आवास पर श्रीराम का जाप करते मुस्लिम राष्ट्री
विज्ञापन
देवबंद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आरएसएस के घटक दल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ ने भी अपने आवास पर कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने श्रीराम जय राम, जय-जय राम का जाप किया। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बन्हेड़ा खास गांव निवासी राव मुशर्रफ पिछले काफी समय से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते उन्हें आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही है। लेकिन इन सबसे बेफ्रिक राव मुशर्रफ मंच के उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राव मुशर्रफ ने अपने आवास पर कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने श्रीराम जय राम, जय-जय राम का जाप किया। उनका राम नाम का जाप करने वामा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रामभक्ति में लीन होकर श्रीराम का जाप करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राव मुशर्रफ ने कहा कि अल्लाह का शुक्र का है कि अमन और चैन के साथ अयोध्या में राम मंदिर का मसला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें