फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला की हत्या, शव के दो टुकड़े कर बिटौड़ों में रखकर जलाए

Mon, 23 Jan 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तीतरों ग्राम खडलाना में बिटौडे में जलाये गये शव की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
तितरों (सहारनपुर)। हत्या के बाद महिला के शव के दो टुकड़े कर ग्राम खडलाना में श्मशान घाट के पास बिटौड़ों में रखकर जला दिए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और शव के अवशेषों के नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन




तीतरों थाना क्षेत्र के खडलाना में सोमवार की सुबह ग्रामीण श्मशान घाट की ओर से गुजरे तो उन्होंने देखा कि जगबीरा सैनी व रोहिताश के उपलों के बिटौड़ों में आग लगी है। कुछ ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की तो एक शव को जलते देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान चंद्रपाल शर्मा व पूर्व प्रधान सतीश शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद के शव के दो टुकड़े किए और उन्हें दो बोरों में लाकर अलग-अलग बिटौड़ों में रखकर जलाया गया। शव के टुकड़े करीब 90 प्रतिशत तक जल चुके हैं। एसपी देहात सूरज राय ने भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में शव महिला का प्रतीत हो रहा है। हत्या करने के बाद लाश को बिटौड़े में जलाया गया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।गांव में किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर भी पहचान कराने का प्रयास किया गया। पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के आधार भी शनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें