फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Saharanpur: मामूली बात पर बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मामूली बात पर एक युवक ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। बताया गया कि कहासुनी के बात मारपीट तक पहुंची और फिर आरोपी ने भाई का ही कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह थानाक्षेत्र में गांव ताताहेड़ी में किसी बात को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई को छुरे से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। घायल हत्यारोपी को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में तीसरे भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ताताहेडी निवासी रामपाल के पांच पुत्र हैं। इनमें से दो पुत्र गांव में एक जगह, जबकि तीन पुत्र संजय, संदीप और प्रदीप गांव में दूसरी जगह पर आसपास ही रहते हैं। मृतक संदीप के भाई संजय द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार देर शाम संदीप व प्रदीप कमरे में मुर्गा बना रहे थे। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों एक दूसरे से झगड़ने लगे।

यह भी पढ़ें: Accident in Baghpat: बाइकों की भिड़ंत में बुझे तीन घरों के चिराग, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों झगड़ते हुए उसके घर में आ गए। उस वक्त वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर था। इतने वह नीचे आ पाता प्रदीप ने छुरे से संदीप की छाती और चेहरे पर कई वार किए और वहां से फरार हो गया।

लहुलुहान हालत में संदीप वही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से छुरा भी बरामद कर लिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी भी घायल था, इसलिए उसे सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उपचार के बाद छुटटी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मृतक संदीप विवाहित था परंतु विवाद के चलते उसकी पत्नी तीन बच्चों सहित अपने मायके में रह रही है। हत्यारोपी प्रदीप अविवाहित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें