- प्राथमिक पाठशाला कुम्हारहेडा मतदान स्थल पर हुआ सर्वाधिक मतदान
- प्राथमिक पाठशाला लक्खीगेट मतदान स्थल पर हुई सबसे कम वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगरीय निकायों में मतदान के बाद प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता तक विश्लेषण में जुटे हुए हैं। उनकी उत्कंठा यह जानने में है कि किसी धर्म या किस समाज के बहुल क्षेत्रों में बनाए गए मतदान स्थलों पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ है। इन मतदान स्थलों पर हुए वोटिंग को आधार मानते हुए जीत हार के आंकडों पर चर्चा हो रही है।
नगर निगम क्षेत्र में 55.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक मतदान प्राथमिक पाठशाला बालपुर के कक्ष संख्या- 01 में हुआ है। यहां पर मतदान का प्रतिशत 90.51 फीसदी रहा। जबकि सबसे कम मतदान प्राथमिक पाठशाला लक्खी गेट कक्ष संख्या-01 में हुआ। वहां पर मात्र 14.73 फीसदी मतदान हुआ।
बृहस्पतिवार को जिले के 12 नगरीय निकायों में 70.54 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक 78.99 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में हुआ। मतदान करने में नगर निगम के मतदाता पिछड गए। यहां पर मतदान का प्रतिशत 55.02 फीसदी ही रहा। नगर निगम के प्रतिष्ठित महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के डॉ. अजय कुमार, बसपा की खतीजा मसूद, सपा के नूर हसन मलिक, कांग्रेस के प्रदीप वर्मा, आप के सहदेव सिंह शामिल हैं। इनके अलावा शबनम, आशिक अली, फतमा बेगम निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों के बीच रहा है।
मतदान के बाद शुक्रवार को सभी प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं से उनके मतदान स्थल पर मिलने वाले वोट की फीडबैक लेने में जुटे रहे। साथ ही राजनीतिक कार्यकर्ता किस क्षेत्र के किस मतदान स्थल पर कितने वोट पड़े इसके आधार पर संभावित चुनाव परिणामों पर कयास लगाते रहे।
नगर निगम में सर्वाधिक मतदान वाले दस मतदान स्थल
मतदान स्थल मतदान प्रतिशत
प्राथमिक पाठशाला बालपुर कक्ष संख्या-01 90.51
प्राथमिक पाठशाला कुम्हारहेडा कक्ष संख्या- 01 87.96
प्राथमिक पाठशाला काजीवाला कक्ष संख्या-03 86.10
आर्य कन्या इंटर कालेज मटियामहल कक्ष संख्या- 01 83.51
प्राथमिक पाठशाला रामनगर कक्ष संख्या-04 82.98
प्राथमिक पाठशाला नुमाईश कैंप कक्ष संख्या- 05 82.81
प्राथमिक पाठशाला सांवलपुर नवादा कक्ष संख्या- 02 82.79
रामकृष्ण परमहंस रायवाला कक्ष संख्या-03 82.73
प्राथमिक पाठशाला सांवलपुर नवादा कक्ष संख्या- 01 81.24
अ्रमर शहीद मैमोरियल इंटर कालेज मानकमऊ कक्ष संख्या- 02 79.51
नगर निगम सबसे कम मतदान वाले दस मतदान स्थल
मतदान स्थल मतदान प्रतिशत
प्राथमिक पाठशाला लक्खी गेट कक्ष संख्या-01 14.73
भारती बाल विद्यालय शास्त्री नगर कक्ष संख्या-01 22.31
जेवी जैन इंटर कालेज कक्ष संख्या-12 25.34
प्राथमिक पाठशाला शिवपुरी मंडी कक्ष संख्या-02 25.92
इस्लामिया इंटर कालेज कक्ष संख्या-04 26.04
इस्लामिया इंटर कालेज कक्ष संख्या-02 26.52
राजकीय कन्या इंटर कालेज कमेला कक्ष संख्या-08 27.12
राजकीय कन्या इंटर कालेज कक्ष संख्या-01 27.38
कार्यालय सिंचाई विभाग मौज्जमपुरा कक्ष संख्या- 06 27.97
इस्लामिया इंटर कालेज कक्ष संख्या- 09 28.26