फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट रोड पर बसें खड़ी की तो नगर निगम करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को बुलाकर दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बसीर को अपने कार्यालय बुलवाकर स्मार्ट रोड पर खड़ी की जा रही बसों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। नगरायुक्त ने कहा कि बसों के खड़ा होने से सड़कों के निर्माण में व्यावधान आ रहा है। यदि बसें खड़ी करना बंद नहीं हुआ तो नगर निगम कार्रवाई करेगा।
रेलवे रोड पर बस अड्डा के बाहर करीब एक दर्जन बसें स्मार्ट रोड पर खड़ी रहीं, जिनके कारण यातायात प्रभावित हुआ। यह स्थिति नागरिकों को स्मार्ट और चौड़ी सड़क बनाकर देने की मंशा के खिलाफ है। इससे नाराज नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने मंगलवार को परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर बसें खड़ी न हों। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस अड्डे के लिए स्थान उपलब्ध न होने की समस्या से अवगत कराते हुए सहयोग का अनुरोध किया। इस पर नगरायुक्त ने सुझाव दिया कि आरटीओ व परिवहन विभाग परस्पर समन्वय बनाकर दो तीन दिन में ऐसी व्यवस्था बनाए कि बसों की पार्किंग भी सड़कों पर न हो और लोगों को भी बस पकड़ने में कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम व्यवस्थाएं कराने में पूरा सहयोग करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मानकमऊ बस अड्डे पर भी कुछ सुविधाएं बढ़ाने का अनुरोध किया। जिस पर नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें